दिल्ली सरकार न्यायालय में लोगों की असुविधा को रखेगी और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मैकेनिकली फिट वाहनों को न्यायिक राहत दिलायेगी : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पुरानी गाड़ियों पर प्रदूषण के दृष्टिकोण से लगे एन.जी.टी. प्रतिबंध से राहत दिलाने के लिए दिल्ली सरकार के सर्वोच्च न्यायालय जाने के निर्णय को नाटक बता कर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना ने एक बार फिर अपनी एवं अपनी पार्टी की आराजक सोच का प्रमाण दिया है।
दस साल तक अरविंद केजरीवाल एवं खुद आतिशी मार्लेना की सरकारों ने एन.जी.टी. के 2015 से लगाये प्रतिबंध से न्यायिक राहत दिलाने का कोई प्रयास नही किया और ऐसी खराब स्थिति ला दी जहां भाजपा सरकार के पास सम्बंधित आदेश के पालन के सिवाय कोई विकल्प नही था।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि न्यायिक पंचाट दबाव में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के दो दिन में ही दिल्ली की रेखा गुप्ता ने लोगों की परेशानी को समझते हुए संवेदनशीलता से पुनः विचार कर प्रतिबंध को स्थगित किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार न्याया लय में लोगों की असुविधा को रखेगी और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मैकेनिकली फिट वाहनों को न्यायिक राहत दिला येगी।



