विश्व एमएसएमई दिवस पर एसोचैम द्वारा लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर के साथ एक संवादात्मक सत्र का आयोजन

लखनऊ : विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर एसोचैम द्वारा राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर के साथ एक संवादात्मक सत्र का आयोजन होटल हयात, लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 एमएसएमई और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
एसोचैम उत्तर प्रदेश के सह-अध्यक्ष हसन याकूब ने कार्यक्रम की मेज़बानी की और सभा को संबोधित किया। उन्होंने श्री अय्यर के जीवन यात्रा का संक्षिप्त विवरण साझा किया और एमएसएमई, उद्योग तथा लखनऊ के समग्र विकास पर अपनी स्वयं की दृष्टि और विचार भी प्रस्तुत किए।
एमएसएमई सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई का पावर हाउस है, और इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां कुशल श्रम शक्ति से लेकर बाज़ार तक सभी कुछ आसानी से उपलब्ध है।
उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों की जानकारी भी दी और बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के माध्यम से कई ज़िलों के स्थानीय उत्पादों को न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में उन्होंने बताया !!
अय्यर ने यह भी बताया कि एमएसएमई पंजीकरण के मामले में लखनऊ प्रदेश में पहले स्थान पर है। उन्होंने सभी उद्यमियों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।



