उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनोहर लाल खट्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

नई दिल्ली  : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्रीय मंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने आज जंतर मंतर लॉन में आयोजित कार्यक्रम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

केन्द्रीय मंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की विशाखापत्तनम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनके भाषण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना और कहा की उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर ऊर्जा और प्रेरणा से अभिभूत हूं।

योगाभ्यास से बाद मीडिया से बात करते हुए  मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग है। इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अपने निजी जिवन में अपनाने का जो आज मूलमंत्र दिया है, उसे हम सबको अपनाना चाहिए और हम तभी दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं जब हम खुद योग करें।

उन्होंने कहा कि पर्यायवरण को बेहतर बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी हमें जन आंदोलन बनाना चाहिए।

–

Related Articles

Back to top button