उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल में गिनाई 11 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन के 11 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ महानगर में सभी शक्ति केंद्रों पर “मोहल्ला चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किये गये ।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा में मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा के कार्यालय पर और विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा के त्रिवेणी नगर ए और भी शक्ति केंद्र पर आयोजित चौपाल में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। आनंद द्विवेदी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्ष विकसित भारत का अमृत काल है जिसमें सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, पार्षद पीयूष दीवान, सुधीर मिश्रा बबलू शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
चौपाल कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कार्ड दिलवाने के लिए पंजीकरण कराया गया और सीएमओ कार्यालय के माध्यम से पूर्व में आयुष्मान कार्ड के लिए किए गए आवेदन में पात्र लोगों को कार्ड का वितरण भी कराया गया।

 

Related Articles

Back to top button