उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री श्याम परिवार द्वारा पूरे ज्येष्ठ माह चलने वाले भंडारे का समापन

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री श्याम परिवार द्वारा 13 मई से आयोजित श्री श्याम कृपा भंडारे का समापन 11 जून बुधवार को सूजी का हलवा, इमरती राबड़ी एवं फल के जूस की बोतल वितरित किया गया।

श्री श्याम परिवार महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना सायं 5 से 11 बजे तक चलने वाले श्री श्याम कृपा भंडारे में तीन हजार से अधिक भक्तों को बदल बदल कर प्रसाद वितरण किया। पूरे माह साढ़े दो लाख से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस आयोजन को श्री श्याम परिवार के तीस सदस्य एवं संरक्षणगणों के सहयोग से आयोजित किया गया।
वहीं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि पहली बार श्री श्याम परिवार द्वारा पूरे ज्येष्ठ माह भंडारे का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के चार सामाजिक स्थानों पर ठंडे पानी का वॉटर कूलर लगाया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम के समापन में बृजेंद्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पंकज मिश्रा, करिश्मा अग्रवाल, अनिल गुप्ता एवं श्री श्याम परिवार सदस्यगणों ने सहयोग प्रदान किया ।

Related Articles

Back to top button