उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की काव्य संगोष्ठी आयोजित

लखनऊ :  9 जून रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद, महानगर इकाई के तत्वावधान में एक सरस काव्य संगोष्ठी का आयोजन सी.एस.आई. टावर गोमतीनगर में महानगर इकाई के अध्यक्ष निर्भय नारायण गुप्त की अध्यक्षता, वरिष्ठ गीतकार नरेंद्र भूषण के मुख्य आतिथ्य, रविन्द्रनाथ तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं महामंत्री डॉ ममता पंकज के संचालन में किया गया। कार्यक्रम के आयोजक लक्ष्मी नारायण गुप्त व संयोजक विनोद ‘भावुक’ की पहल पर संदीप शर्मा की वाणी वन्दना एवं संयुक्त महामंत्री राजीव वर्मा वत्सल के परिषद गीत से शुरू हुई काव्य धारा लगातार 4 घंटे तक बहती रही जिसमे गीत, ग़ज़ल, हास्य, व्यंग्य, ओज, श्रृंगार से लेकर छन्दमुक्त और समसामयिक रचनाओं से माहौल को बाँधे रखने में शहर के जाने-माने कवि गिरधर* खरे, संतोष कौशिल, मनमोहन बाराकोटी, मृगांक श्रीवास्तव, अरविंद रस्तोगी, अर्श लखनवी, आशीष ‘आस’, पायल सोनी, श्वेता मनस्वी, एवं आजमगढ़ से पधारे विजेंद्र श्रीवास्तव जैसे मनीषियों ने अपनी रचनात्मक उपस्थिति से सहयोग दिया। अन्त में विनोद कुमार भावुक के धन्यवाद के साथ इस साहित्यिक अनुष्ठान का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button