उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डीपीए ने लिया 101 पौधारोपण का संकल्प

डीपीए के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय पांडेय ने पीपल का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) ने 101 पौधारोपण लगाने का संकल्प लिया। इस अभियान की शुरुआत डीपीए के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने देववृक्ष स्वरूप पीपल का पौधा लगाकर किया।

इस अवसर पर श्री पांडेय ने बताया कि पौधारोपण का संकल्प प्रदेश के सभी 75 जिला की इकाईयों ने लिया है। इस पौधारोपण में इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि दुर्लभ प्रजाति के पेड़ लगाए जाएं। जिनमें पीपल, पाकड़, बरगद, पारिजात, नागकेशर, रुद्राक्ष आदि के पौधे लगाए जाएंगे।
आज के ही दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस है। इसके उपलक्ष्य में 21 किलो लड्डू का वितरण कराया गया।
कार्यक्रम में डीपीए के प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, उमेश मिश्रा, बलरामपुर अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट अनिल श्रीवास्तव, डीएस त्यागी, सीपी चौधरी और ज्ञानेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button