उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

खौफनाक प्रेम हत्याकांड: प्यार से शुरू हुआ रिश्ता, गला रेतकर कर दी हत्या

गोरखपुर : सहजनवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक प्रेम विवाह-जो कभी समाज की बंदिशों को ठुकरा कर दो दिलों के मिलन की मिसाल बना था। आज वही रिश्तों के कत्ल की कहानी बन गया। एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद, वो खुद थाने पहुंच गया और थानेदार के सामने खड़े होकर बेधड़क बोला,”मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, लाश घर पर पड़ी है। जाकर उठा लो।” यह सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक उठे। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बहिलापार मूल निवासी सहजनवा में वार्ड नंबर 9 के घर का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। कमरे में खून फैला था, बेड लाश पड़ी थी।

Related Articles

Back to top button