उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली के लोगों को एक संवेदनशील सरकार होने का एहसास, रेखा गुप्ता सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार को 100 सफल दिन पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा है कि रेखा गुप्ता सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि दिल्ली में लोगों को एक संवेदनशील सरकार होने का एहसास है जबकि विगत 11 साल सरकार केवल प्रचार में नज़र आती थी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जो आम आदमी पार्टी नेता आज मात्र 100 दिन की भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं वह दिल्ली वालों को बतायें :

1. “आप” सरकार ने दिल्ली का 2024-25 का बजट रखते हुए महिला पेंशन की घोषणा की थी पर पूरे साल भर में भी जारी क्यों नही करी ? इसी तरह पंजाब में “आप” ने 2022 चुनाव घोषणा-पत्र में महिला पेंशन की घोषणा की थी पर आज 3 साल बाद भी क्यों नही जारी की ?

2. “आप” सरकार ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति के केवल बस मार्शल ही नही हजारों अन्य युवाओं को कांट्रैक्ट नौकरी पर रखा और जांच होने पर खुद ही उन्हे बर्खास्त कर उनके जीवन से क्यों खिलवाड़ कर गई ?

3. “आप” नेता बतायें की यदि भाजपा सरकार मात्र दो माह में दिल्ली एजूकेशन एक्ट बना कर निजी स्कूलों के दीर्घकालिक कंट्रोल की व्यवस्था पर काम शुरू कर सकती है तो यह काम “आप” सरकार ने 11 साल में भी क्यों नही किया ? अगर “आप” सरकार ने ऐसा ठोस कदम उठाया होता तो निजी स्कूलों की फीस आदि की मनमानी की समस्या आज होती ही नही।

4. “आप” नेता जवाब दें की उनके शासन में गरीबों को आवंटन के लिए नरेला, बवाना क्षेत्र में बने हजारों आवास खंडहर हो गये मगर उन्हे आवंटित क्यों नही किए गये ? क्या यह सिर्फ कॉलोनियों में वोट बैंक बनाये रखने के लिए नही किया गया ?

5. “आप” नेता बतायें की भाजपा सरकार ने कौन सी जनकल्याण योजना बंद की है ? दिल्ली में बिजली पानी सब्सिडी एवं महिला फ्री बस टिकट जैसी सब समाजिक योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है तो “आप” बताये कौन सी योजना बंद हुई ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि “आप” नेताओं में हिम्मत है तो अपने कुशासन से जुड़े मेरे 5 सवालों का जवाब दें और फिर भाजपा से हजार सवाल पूछे हमारी सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है।

 

Related Articles

Back to top button