उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बकरीद पर्व पर शांति समित के सदस्यों के साथ थाना तिवारीपर में की गई बैठक

गोरखपुर : थाना तिवारीपुर प्रांगण में बकरीद के त्यौहार को स कुशल संपन्न करने के लिए शांति समिति व मोहल्ले की इमाम तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ,वरिष्ठ नागरिकों ,मस्जिदों के इमाम व अन्य मोहल्ले के सभी संभ्रांतनागरिकों के बीच त्योहार को सकुशल संपन्न करने के लिए बैठक बुलाई गई ।बैठक की अध्यक्षता थाना तिवारीपुर प्रभारी गौरव वर्मा ने किया क्षेत्रीय बीट के सभी एस आई पुलिसकर्मी उपस्थित होकर आए हुए नागरिकों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और सभी को आश्वासन दिया कि समय पर त्यौहार के एक दिन पहले सभी मस्जिदों के आसपास मोहल्ले में साफ सफाई चुने का छिड़काव पानी की व्यवस्था नगर निगम द्वारा मलवा उठाने की टली समय पर उपस्थित रहकर बकरीद के निकलने वाले अवशेष को उठाकर नगर निगम द्वारा दूसरे स्थान पर भिजवा दिया जाएगा ।विद्युत पर्याप्त रहेगी जल पर्याप्त रहेगा सफाई पूर्ण रूप से रहेगी।
इस अवसर पर पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सरवर हुसैन ,आबिद अली ,मोहम्मद नासिर ,मोहम्मद शकील ,वसीम अहमद, सिराज अहमद, फैजान, डॉक्टर रामजी निषाद ,कुतुबुद्दीन, नूरुद्दीन अंसारी, शकील अहमद अंसारी, राशिद नेता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button