दुर्गेश सिंह “सेंगर” अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नए युवा प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. नियुक्त

लखनऊ : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मुख्यालय पर 28 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण घोषणा के साथ संगठन ने नई ऊर्जा और नेतृत्व को बढ़ावा दिया। संगठन के संरक्षक उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री, दयाशंकर सिंह और पूर्व सांसद व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिबंश सिंह की संस्तुति पर राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र सिंह राजू भैया ने दुर्गेश सिंह “सेंगर” को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।
पूर्व में भी दुर्गेश सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं, अपनी कर्मठता और सामाजिक कार्यों में सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के युवा विंग को और अधिक गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने दुर्गेश सिंह के स्वर्णिम कार्यकाल और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर दुर्गेश सिंह ने मीडिया से बात चीत में बताया कि , “मुझे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गर्व है। यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, और मैं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को एकजुट कर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दूंगा। मैं सभी वरिष्ठ नेताओं व संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।”
इस नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है, और माना जा रहा है कि दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में युवा विंग नई ऊंचाइयों को छूएगा।



