उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संविधान बचाना हर नागरिक का कर्तव्य : किशोरी लाल शर्मा

अमेठी संविधान बचाओ अभियान में ख्याति प्राप्त विद्वानों का सांसद ने जताया आभार

अमेठी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित जिला स्तरीय सविधान बचाओ अभियान की संगोष्ठी  28 मई 2025 दिन बुधवार को नैना रिसार्ट में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से आये वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि आजादी के पहले हम अंग्रेजों की प्रजा थे। महारानी विक्टोरिया हमारी रानी थी संविधान ने हमें नागरिक होने का अधिकार दिया है। हमें किसी भी हुकूमत को यह ताकत नहीं देनी है कि हम फिर से प्रजा हो जाएं।
चिंतामणि मिश्रा ने संवैधानिक साक्षरता की बात कही उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी संविधान की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक नहीं है इसके लिए जागरूकता अभियान चलना चाहिए प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्तव्य और अधिकार पता होने चाहिए। ब्लॉक स्तर न्याय पंचायत स्तर और पंचायत स्तर तक संगोष्ठी आयोजित की जाए चौपाल लगाई जाए संविधान पर चर्चा हो।
सेवानिवृत प्रोफेसर संतलाल ने कहा कि संविधान हमें समस्त मानवीय शक्तियां प्रदान करता है। संविधान के प्रमुख खंडों को लोगों में वितरित कराया जाए। जिससे कि आमजन को भी संविधान के विषय में जानकारी हो सके।
शिव प्रसाद कश्यप ने कहा कि जो शक्तियां संविधान में परिवर्तन करना चाहती हैं आपके अधिकारों को खत्म करना चाहती हैं। उनसे लड़ने की आवश्यकता है आपको यह चुनना होगा कि कौन आपके साथ है कौन संविधान के साथ है इसका निर्णय वोट के माध्यम से करना होगा।
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में संविधान बढ़ाने की मुहिम छेड़ी है।
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और हमारे नेताओं ने संविधान को हमेशा मजबूती प्रदान की है। संविधान में जब संशोधन की भी आवश्यकता पड़ी तो उसे जनता के अनुरूप किया गया। आज विरोधी शक्तियां संविधान को बदलकर संस्थाओं को नष्ट करने का प्रयास कर रही हैं। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं हम सब उनकी इस लड़ाई में एक सिपाही की तरह हैं। अगर हम आज इस लड़ाई में हिस्सा नहीं लेंगे तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगे कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इसलिए आज हम लोग आराम से हैं। इसी तरह हमें आने वाली पीढियो के लिए संविधान बचाने की लड़ाई को दूसरा स्वत्रंतता संग्राम मान कर लड़ना होगा।
अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने आये हुए अतिथियों और कांग्रेस जनों का स्वागत कर बंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ
संगोष्ठी समापन पर नगर पालिका जायस अध्यक्ष श्री मती मनीषा चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुईद अहमद,पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,धर्मराज बहेलिया,विजय पासी, शिव प्रसाद कश्यप,मो मतीन,आई पी माली,सर्वेश सिंह,वीरेंद्र मिश्र,सुनील सिंह, ममता पाण्डेय,गीता सिंह,तुलसी राम पासी, काशी राम पासी, त्रिभुवन भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें
कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय सिंह के साथ त्रियुगी नरायन तिवारी व धर्मराज बहेलिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Articles

Back to top button