उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव सम्राट चौहान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

आम किसानों की समस्याओं से अवगत कराया

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव सम्राट चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आम किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पत्र में अवगत कराते हुये कहा कि विगत दिनों पूर्व लखनऊ सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में भयंकर आंधी तूफान ने आम की फसलों को बर्बाद और तबाह कर दिया है। जिससे आम किसानों तथा आम का व्यापार करने वाले व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने पत्र में आगे कहा कि जनपद लखनऊ के मलिहाबाद और सरोजिनी क्षेत्र में आम की फसलों को काफी नुकसान हुआ जबकि इन क्षेत्रों में कई तरह के आम की पैदावार काफी मात्रा में होती है और इन्हीं क्षेत्रों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आम भेजा जाता है। इन क्षेत्रों ज्यादातर किसानों का जीवन यापन आम की फसल पर ही निर्भर करता है।
श्री चौहान ने कहा कि उक्त किसानों को क्षतिग्रस्त हुयी फसल का मुआवजा दिया जाना अति आवश्यक है जिससे किसानों को जीवन यापन सुचारू रूप से अनवरत चलता रहे अन्यथा किसानों और उसका परिवार भुखमरी के कगार पर आ जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से खराब हुयी आम की फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की।

 

Related Articles

Back to top button