उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ-मानक नगर–उन्नाव–कानपुर पुल बायां किनारा-उन्नाव-डलमऊ जं. रेलखंड का निरीक्षण

लखनऊ :  उत्तर रेलवे,लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग करते हुए लखनऊ-कानपुर पुल बायां किनारा रेलखंड की संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखा एवं इस रेल मार्ग के सभी स्टेशनों का निरीक्षण किया l अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लखनऊ मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों के विकास एवं यात्री सुविधाओं का आधुनिकीकरण करने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत इस रेलखंड पर मानक नगर, उन्नाव एवं कानपुर बायां किनारा स्टेशनों को अपग्रेड करने व आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है इन स्टेशनों पर चल रहे कार्यों को मण्डल रेल प्रबंधक ने जल्द से जल्द एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया l
अपने इस निरीक्षण के तहत मण्डल रेल प्रबंधक ने मानक नगर स्टेशन के समीप स्थित सब-वे के निर्माण कार्य को देखा एवं इस कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए । इसके बाद आरक्षण कार्यालय , पैनल रूम, यात्री सुविधा तथा स्टेशन बिल्डिंग को देखा व इस रेल खण्ड मार्ग में अमौसी, पिपरसंड, हरौनी, जैतीपुर, अजगैन व सोनिक स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए मण्डल रेल प्रबंधक महोदय का आगमन उन्नाव स्टेशन पर हुआ l निरीक्षण के अगले क्रम में उन्नाव स्टेशन पर बुकिंग ऑफिस ,पैनेल रूम, स्टेशन परिसर, मेडिकल यूनिट और रेलवे कॉलोनी को देखा एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। निरीक्षण के अगले क्रम में उन्होंने कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधा को और बेहतर करने की बात कही l कानपुर पुल बायां किनाराऔर कानपुर सेंट्रल के मध्य स्थित पुल संख्या 110 ( गंगा ब्रिज) पर ट्राली द्वारा निरीक्षण किया एवं रेल पथ की संरक्षा को परखा। उन्होंने गर्मी के मौसम में पटरियों में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए रेलपथ के उचित रखरखाव करने की बात कही l साथ ही गंगा ब्रिज पर मीडियाकर्मियों से संवाद भी किया l
उन्नाव – बीघापुर रेल खण्ड पर लेवल क्रासिंग संख्या 120 सी और लेवल क्रासिंग संख्या 95 को देखा एवं उपस्थित कर्मचारियों के ज्ञान को परखा तथा कर्मचारियों को ट्रेन परिचालन में किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचने और पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीघापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए रेलवे कॉलोनी व स्टेशन परिसर के ड्रेनेज सिस्टम का समुचित प्रबन्ध करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया l
इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक , परिचालन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग सहित अन्य विभागों के शाखाध्यक्ष एवं अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button