उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डिवीजनल क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट 2025 : लखनऊ सुपर किंग्स की शानदार जीत

लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर-विभागीय डिवीजनल क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट 2025 में आज लखनऊ सुपर किंग्स और लखनऊ इण्डियंस के बीच एक रोमांचक और जोशपूर्ण मुकाबला खेला गया। लखनऊ सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर शानदार 185 रन का स्कोर खड़ा किया। अमित सिंह 38 रन, अब्बास 34 रन, सुनील 32 रन और अष्टभुजा 27 रन की धमाकेदार बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लखनऊ इण्डियंस की ओर से गेंदबाजी में अमित बिश्नोई ने 2 विकेट झटके, जबकि पवन, सर्वेश और अकिंत सचान ने 1-1 विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ इण्डियंस ने पूरे 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए। राम आशीष की शानदार 69 रनों की पारी, पवन के 61 रन और जितेन्द्र के 19 रनों के बावजूद टीम जीत से चूक गई। लखनऊ सुपर किंग्स की ओर से सुनील, अमित सिंह और देवेश ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट लिया। कप्तान राहुल यादव के कुशल नेतृत्व और टीम के सामूहिक प्रयासों की बदौलत लखनऊ सुपर किंग्स ने इस रोमांचक मुकाबले को 10 रनों से जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया। लखनऊ सुपर किंग्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए श्री अमित सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button