उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
अरविंद केजरीवाल का देश भर में संगठन विस्तार का सपना – मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की देशभर में संगठन विस्तार की घोषणा हास्यास्पद है।
दिल्ली एवं पंजाब में तेज़ी से अपनी राजनीतिक ज़मीन खो चुकी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का देश भर में संगठन विस्तार का सपना – मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज दिल्ली में रोज़ “आप” के पार्षद एवं कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल पर संगठन की अवेहलना का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ रहे हैं और मीडिया चर्चा है की अनेक “आप” विधायक भी पार्टी से दूरी बनाये हुए हैं।
ऐसे में देश में संगठन विस्तार का सपना देखना केजरीवाल को मुंगेरी लाल जैसा काल्पनिक नेता बना रहा है।



