उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नगर निगम में आप दल के नेता अंकुश नारांग को महापौर पद की मर्यादा एवं स्थाई समिति की गरिमा की चिंता करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध : प्रवीण शंकर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी दल के नेता अंकुश नारांग को महापौर पद की मर्यादा एवं स्थाई समिति की गरिमा की चिंता करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली वाले भूले नही है की “आप” वो पार्टी है जिसने ढाई साल नगर निगम की स्थाई समिति का चुनाव नही होने दिया और आज उसके नेता स्थाई समिति की गरिमा की बात कर रहे हैं।

इसके आलावा दिल्ली वालों को भलीभांति याद है कि “आप” ने महीनों महापौर एवं निगम वार्ड समितियों का चुनाव टाला था और वह जानना चाहते हैं की वो कौन सी मर्यादा थी जिसका पालन करते हुए निगम में अनुसूचित जाति के महापौर का चुनाव जो अप्रैल 2024 में होना था उसको नवम्बर 2024 तक टाल कर अनुसूचित जाति के महापौर को मात्र 5 माह का कार्यकाल दिया।

कपूर ने कहा है कि “आप” नेता अंकुश नारंग के मर्यादा एवं गरिमा की बात करने पर एक पुरानी कहावत याद आती है – छज बोले तो बोले छलनी भी बोले जिसमे 72 छेंक।

 

Related Articles

Back to top button