20 मई को डीएम कार्यालय सूरजपुर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए सीटू कार्यकर्ताओं ने की बैठक
जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने की बैठक की अध्यक्षता

नोएडा : केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों व मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों के खिलाफ एवं मजदूरों की कई मांगों/ समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान के तहत संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा गौतम बुध नगर के निर्णयानुसार 20 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए 18 मई 2025 को सेक्टर- 8, नोएडा सीटू कार्यालय पर सीटू कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामसागर ने 20 मई 2025 की प्रस्तावित हड़ताल को आगे बढ़कर 9 जुलाई 2025 किए जाने व वर्तमान परिस्थितियों की रिपोर्ट रखी।
बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि 20 मई 2025 को कारखानों के गेट, औद्योगिक इलाकों और स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन करने के बाद प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर बड़ा प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को 9 जुलाई 2025 को होने वाली हड़ताल का नोटिस/ मांगों- समस्याओं का ज्ञापन पत्र दिया जाएगा।
बैठक में सीटू जिला कमेटी के नेता रामस्वारथ, धर्मेंद्र गौतम, राज करण सिंह, रामकिशन सिंह, टीकम सिंह, बलराम चौधरी, मनमोहन, अरुण, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान व गुड़िया देवी एवं सीटू से जुड़ी कई यूनियनों के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।



