उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

‘मेरे केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम’ डालीगंज में श्री बाला जी जागरण में हुई भजनों की वर्षा

श्री श्याम मन्दिर पर प्रतिदिन होगा भंडारा

लखनऊ : राजधानी के डालीगंज स्थित अतुल चौराहा के पास प्रांगण में ज्येष्ठ माह के पावन दिनों की पूर्व संध्या पर 16 वा श्री बालाजी महाराज के जागरण पर भजनों की संध्या, झांकी एवं प्रसाद वितरण का आयोजन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया कमेटी अध्यक्ष विजय जायसवाल ने बताया कि श्री बाला जी महाराज का भव्य, दिव्य, अलौकिक दरबार सजाया गया जिसमें श्री राम दरबार के साथ श्री बाला जी महाराज, शक्ति स्वरूपा माता को विराजमान कर विधि विधान से पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया लकीराज एवं ग्रुप द्वारा शिव स्तुति, हनुमान लीला, सुदामा चरित्र, सहित माता रानी की झांकी प्रस्तुत किया गया।

वहीं उपाध्यक्ष दिव्यांशु वर्मा ने बताया कि द्वितीय मंगलवार  20 मई को भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में संरक्षक धनश्याम दास अग्रवाल, पवन तलवार, मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऋषि कपूर, मीडिया प्रभारी तरुण जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें ।

श्री श्याम मन्दिर पर प्रतिदिन होगा भंडारा

ज्येष्ठ के पावन माह में लखनऊ शहर पहली बार श्री श्याम परिवार द्वारा बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर पर श्री श्याम कृपा भण्डारा का आयोजन 13 मई से 11 जून 2025 प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक भंडारे प्रसाद वितरण किया जाएगा ये जानकारी मन्दिर महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने दी।

Related Articles

Back to top button