उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बीएचईएल कम्पनी पर कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले पुनः धरना किया शुरू

नोएडा : मैसर्स – भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर- 16 ए नोएडा के प्रबंधन द्वारा गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ एवं अन्य श्रम समस्याओं पर चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए क्षेत्रीय श्रम आयुक्त केंद्रीय सेक्टर- 62, नोएडा कार्यालय पर कल 02 मई 2025 को त्रिपक्षीय वार्ता हुई।

बीएचईएल प्रबंधकों की हटधर्मिता के कारण वार्ता पूरी तरह विफल हो गई। कम्पनी प्रबंधकों ने यूनियन और क्षेत्रीय श्रमायुक्त केंद्रीय द्वारा दिए गए सुझावों को मानने से इनकार कर दिया। जिस कारण सराधन वार्ता विफल हो गई।
उक्त के बाद श्रमिकों/यूनियन ने सोमवार 5 मई 2025 से पुनः 8:30 बजे से कम्पनी के समक्ष पुनः धरना शुरू कर दिया।
धरना प्रदर्शन को सीटू जिला महासचिव रामसागर, सचिव रामस्वारथ यूनियन नेता रंजीत सिंह आदि ने संबोधित किया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि धरना स्थल पर 08 मई 2025 को शाम 4:00 बजे एक बड़ी पंचायत की जाएगी जिसमें आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। उक्त पंचायत को जनपद के विभिन्न मजदूर व किसान संगठनों, जनवादी महिला समिति एवं सीटू के राष्ट्रीय व राज्य कमेटी के नेता संबोधित करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button