उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के पुस्तकालय में गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 438वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

ज्ञानदान इस युग का युगधर्म है : उमानन्द शर्मा

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार, शहीद पथ, लखनऊ, उ०प्र०’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 438वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री सुश्री रेनू श्रीवास्तव ने अपने पूज्य माताजी स्व० उर्मिला श्रीवास्तव एवं पूज्य पिताजी स्व० बी० डी० श्रीवास्तव की स्मृति में भेंट किया तथा सभी उपस्थित उच्च अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अखण्ड ज्योति (हिन्दी एवं अंग्रेजी) पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ज्ञानदान इस युग का युगधर्म है।” पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषि का सदसाहित्य उ०प्र० पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों का आत्मबल-मनोबल बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। हम आपका धन्यवाद देते हैं कि आपने ऋषि का सदसाहित्य पुलिस विभाग को भेंट किया।

इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि श्री उमानंद शर्मा, श्री वी0के0 श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र सिंह, श्रीमती सावित्री शर्मा, सुश्री रेनू श्रीवास्तव, श्री पंचम सिंह यादव सहित पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार, पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर श्री पूर्णेन्दु सिंह तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button