उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने जनहित में बसे चलवाने का रास्ता बनवा दिया जिससे सौरभ भारद्वाज बौखला गए हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत और पार्टी की हार के चलते अपना राजनीतिक मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कल हमने देखा की सौरभ भारद्वाज ने दावा किया की देवी योजना की जिन 400 बसों का लोकार्पण मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता आदि ने 2 मई को किया उन्ही बसों का लोकार्पण कुछ माह पहले “आप” सरकार ने कर दिया था। उन्होने भाजपा पर क्रेडिट चोरी का इल्जाम लगाया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि कल जो सौरभ भारद्वाज देवी योजना की 400 बसों को अपने शासन में खरीदने ही नही उनके लोकार्पण का भी दावा कर रहे थे आज भाजपा सरकार पर उन्ही 400 बसों को चलाने में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज बतायें जनता उनके कल के ब्यान की बसे उनकी सरकार ने खरीदीं थी पर यकीन करे या आज के भाजपा पर लगाए आरोप का।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज को समझना होगा की सच यह है की 400 बसों की खरीद में घोटाला नही हुआ, मामला तकनीकि आपत्ति दूर करने का था जिसपर केजरीवाल सरकार ने ध्यान नही दिया जबकि  रेखा गुप्ता सरकार ने जनहित में बसे चलवाने का रास्ता बनवा दिया जिससे सौरभ भारद्वाज बौखला गए हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button