उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पुरानी पेंशन के शेष प्रकरणों को स्वीकृत कराने के लिए शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में होगा अनिश्चितकालीन धरना
प्रदेशीय पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता धरने में करेंगे प्रतिभाग। शिक्षा निदेशालय में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने की तिथि की सूचना शीघ्र

लखनऊ : 28 मार्च, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित और 01 अप्रैल, 2005 के पश्चात कार्यभार ग्रहण करने वाले लखनऊ जनपद के शेष बचे 68 प्रकरणों सहित प्रदेश के अन्य जनपदों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र एवं सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डा. महेंद्र सिंह मुलाकात की और शिक्षा निदेशक को पत्र सौंपा।
ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेंद्र देव ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन के लिए प्रकरणों का निस्तारण कराया जाएगा।



