उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मां तुम्हें प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखनऊ : मां तुम्हें प्रणाम …स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन एवं शिवी शिल्पग्राम के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के एक निजी होटल में मां तुम्हें प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ एवं आसपास के जिले से आई हुई 101 मात्र शक्तियों को मंच पर आमंत्रित करके उनके जीवन के अनुभव एवं उनके संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर अनीता श्रीवास्तव जी, विशिष्ट अतिथि रचना चतुर्वेदी, शक्ति वाजपेई, ज्योत्सना गुप्ता व साहित्यकार शालिनी श्रीवास्तव मौजूद रही। कार्यक्रम में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर सौम्या सिन्हा एवं शिवि शिल्पग्राम की अध्यक्ष पुनीता भटनागर ने उपस्थित सभी मातृ शक्तियों के जीवन संघर्षों को प्रणाम करते हुए मेडल,शॉल एवं जूट बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालक प्रदीप कुमार शुक्ला ने मातृ दिवस पर भावुक गीतों के माध्यम से मात्र शक्तियों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की कमान संभाल रही प्रोफेसर सौम्या, संगीता यादव, खुशबू तिवारी व रवि कुमार ने सभी मातृ शक्तियों को उनके से़ंस ऑफ ह्यूमर के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं करवाई जिनके माध्यम से अधिकांश मातृशक्ति ने पुरस्कार भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण की प्रस्तुति हुई जिसमें पुष्पों की वर्षा करके सभी मातृ शक्तियों का वंदन अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम में पर्यावरण को प्लास्टिक से मुक्त करने हेतु व महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने वह समय से एचपीवी वैक्सीन का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अंजुल पाठक, शालिनी लाल, डॉ प्राची गुप्ता,कुसुम पाठक, मंजुलिका अस्थाना, प्रीति भारती, सुशील चित्रांशी, गुंजन वर्मा, प्रीति सक्सेना, मंजुला गौतम, मंजुला उपाध्याय, सीमा सिंह सहित लखनऊ की तमाम मात्र शक्तियां मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button