पूर्व महानिदेशक चिकित्सा डॉ. देवेंद्र नेगी व मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने भोजपुरी संगीत के उभरते हुए नवदित प्रतिभाओं को सम्मानित किया
उत्तर प्रदेश - उत्तराखंड महोत्सव का समापन

लखनऊ : लोक संस्कृति के धरोहर मुनाल द्वारा उत्तर प्रदेश – उत्तराखंड महोत्सव का समापन समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के मुक्तकाशी मंच पर भोजपुरी लोकगीतों के भीष्म पितामह यश भारतीय सम्मानित लोग गायक बालेश्वर जी की स्मृति में सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक चिकित्सा डॉक्टर देवेंद्र नेगी व मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने भोजपुरी संगीत के उभरते हुए नवदित प्रतिभाओं को सम्मानित किया.
हरदोई से अतिथि कलाकारों के दल ने मुसलमान हैदर के नेतृत्व में फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को समर्पित गीतों से श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें अंकित सिंह अभिनव अभिषेक ममता आदि ने गायन के माध्यम से साथ दिया
लोक गायक संतोष कुमार बिहारी के संयोजन व निर्देशन में लोक कलाकार सुरेश कुशवाहा, जया, नीतू सिंह, एस पी चौहान, आशा तिवारी ,रोहिणी,अवधेश, संजय यादव अंगद राम ओझा मनोहर कुमार आदि ने भोजपुरी लोकगीतों से क्षमा बांध दिया डॉक्टर हेमचंद पालीवाल के निर्देशन में ताल वाद कचहरी में कलाकारों ने तबले में अपनी कला का प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता का परिणाम
जूनियर वर्ग गायन प्रथम अर्थव मिश्रा द्वितीय वाची सिंह तृतीय दीक्षा शांतवाना आनंदित
सीनियर वर्ग गायन प्रज्ञा मौर्य प्रथम राशि यादव द्वितीय अनुष्का तिवारी शांतवाना जयंत सिंह अध्या सिंह
नृत्य जूनियर ग्रुप प्रथम आनंदित गुप्ता द्वितीय प्रिषा यादव तथा वैभव बिष्ट तृतीय अनैना शांतवाना अर्पित तिवारी
नृत्य सीनियर वर्ग प्रथम आयुषी द्वितीय अदिति गुप्ता
डिबेट नृत्य आराध्या और प्रतिष्ठा प्रथम रक्षित और असगर द्वितीय शांभवी और वैष्णवी तृतीय
वादन में सशुभ प्रथम अमृतांशु रंजन तथा सुमित द्वितीय परज्ञान तथा आराध्य तृतीय कार्यक्रम का संचालन मोहन बिष्ट ने किया इस अवसर पर डॉ मधु नेगी मेनका श्रीवास्तव आकांक्षा आनंद परमा सिन्हा सुनील सिन्हा मोहन जोशी आदि उपस्थित थे.



