उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल उत्तर प्रदेश (मध्य) ने मजदूर जन सवांद कार्यक्रम का किया आयोजन

लखनऊ :  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल उत्तर प्रदेश (मध्य) के प्रदेश अध्यक्ष जॉय बनर्जी की अध्यक्षता में मजदूर जन सवांद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें पारा क्षेत्र के दैनिक मजदूरों के जीवन के दुख दर्द व उनके साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर सकारात्मक वार्ता की गई। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश रावत, जिला अध्यक्ष लखनऊ नागेन्द्र कुमार, महानगर अध्यक्ष लखनऊ सूरज गुप्ता, लेबर अड्डा बुधेश्वार अध्यक्ष पंकज रावत सहित सैकड़ों मजदूर सभा में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button