उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गायनाचार्य पं.बड़े रामदास व पं.भवानी प्रसाद को स्वरांजलि

बौद्ध शोध संस्थान में स्वर वाहिनी संगीत समिति का कार्यक्रम

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह गोमतीनगर में स्वर वाहिनी संगीत समिति द्वारा गायनाचार्य पं.बड़े रामदास व पं.भवानी प्रसाद को राष्ट्रीय कलाकारों ने गायन, वादन, नृत्य द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव उपस्थिति थीं।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में पं.रामेश्वर प्रसाद मिश्र के शिष्यों ने गुरु वन्दना प्रस्तुति की। यहां तबले पर आलोक मिश्र व हारमोनियम पर प्रमोद उपाध्यक्ष ने संगत करी। बनारस के वरिष्ठ सारंगी वादक पं.कन्हैयालाल की राग मालकौंस की उत्कृष्ट प्रस्तुति में सारंगी पर अनीश मिश्र व ओमसहाय मिश्र के संग तबले पर अरुण भट्ट थे। तत्पश्चात पं.रामेश्वर मिश्र ने पहले राग पूरिया कल्यान फिर राग यमन में शास्त्रीय गायन की अपनी विशिष्ट शैली का प्रदर्शन किया। अन्तिम प्रस्तुति गुरु सुरभि सिंह की पारम्परिक कथक की रही। उन्होंने शबरी प्रसंग के साथ तीनताल विलम्बित लय में उपज थाट, उठान, दुर्गा परन, इत्यादि का प्रदर्शन किया। इसके उपरान्त दादरा- बिहारी को अपने बस कर पाऊँ….. और फिर अन्त में द्रुत लय में चक्कारदार परनख् जुगलबन्दी, गेंद की तिहाई इत्यादि का दर्शनीय प्रदर्शन किया। गायन कर रहे बृजेन्द्र श्रीवास्तव के संग संगत कलाकारों में तबले पर अरुण भट्ट, सारंगी पर मनीष मिश्रा थे। पढ़न्त आकांक्षा पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.माण्डवी सिंह, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष प्रो.कुमकुम धर, पं.धर्मनाथ मिश्र, उस्ताद गुलशन भारती, पं.राममोहन महाराजऔर इल्मास हुसैन खां भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button