उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा सरकार ने कानूनी प्रक्रिया का पालन कर बसों को चलवा दिया है ताकि सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में कमी ना आये : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कल दिल्ली की सड़कों पर उतारी गई 400 “देवी योजना” बसों को लेकर आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज का ब्यान उनकी राजनीतिक हताशा और उनके द्वारा भ्रम की राजनीति करने का प्रमाण है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा पर क्रेडिट चोरी का आरोप लगाने वाले सौरभ भारद्वाज जवाब दें की आखिर क्यों उनकी सरकार उद्घाटन के बाद भी बसों को सड़कों पर नही उतार पाई थी जबकि भाजपा सरकार ने कानूनी प्रक्रिया का पालन कर बसों को चलवा दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सच यह है की देवी योजना की यह बसें जब आईं तो इनमे कुछ तकनीकी एवं कागज़ी कार्यवाही दिल्ली सरकार को सप्लायर कम्पनी से पूरी करवानी थी पर चुनाव नजदीक देखते हुए सुश्री आतिशी मार्लेना सरकार ने इन्हे बिना प्रक्रिया पूरी करे इनके मोहल्ला बस स्कीम में चलने की घोषणा एवं उद्घाटन कर डाला पर सड़कों पर नही उतारी।

आज जब निवर्तमान अरविंद केजरीवाल सरकार के बसें ना खरीदने से दिल्ली में बसों की कमी हो गई है तो जनहित में श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने देवी योजना बसों के सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करवा कर और सप्लायर से सुरक्षा एफिडेविट लेकर इन बसों को सड़क पर उतारा है ताकि सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में कमी ना आये।

 

Related Articles

Back to top button