सिख गुरुओं ने सभी लोगों की समानता पर जोर दिया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी द्वारा जय नारायण मिश्रा पी. जी. कॉलेज में राष्ट्र निमार्ण में सिख गुरुओं का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन में निदेशक ओम प्रकाश सिंह, प्रो पवन अग्रवाल, प्राचार्य प्रो विनोद चन्द्र, मेजर डॉ मनजीत कौर सोढ़ी, अजय कुमार पाण्डेय, प्रो अंशुमालि शर्मा, प्रो श्रवण गुप्ता, अरविन्द नारायण मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो विनोद चन्द्र की। वहीं कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रो पवन अग्रवाल उपस्थित रहें।
मेजर डॉ मनमीत सोढ़ी ने सिख धर्म के दस गुरुओं पर विस्तृत से चर्चा की। गुरुओं ने सिख धर्म की नींव रखी और इसके सिद्धांतों को विकसित किया। गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिख धर्म का पवित्र ग्रंथ माना जाता है। सिख धर्म का दर्शन हमें जीवन के उद्देश्य, आत्म-विकास, और समाज में योगदान के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है।
प्रो पवन अग्रवाल ने सिख गुरुओं के उपदेश हमें जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बताते जीवन में सत्य और ईमानदारी से जीने के साथ दूसरों के प्रति करुणा और दया का भाव, बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सेवा करना और अपने विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करने का महत्व को बताया गया हैं।
अजय कुमार पाण्डेय कहा कि सिख धर्म में एक ईश्वर की पूजा की जाती है, जिसे अकाल पुरख कहा जाता है। सिख धर्म में सभी लोगों की समानता पर जोर दिया जाता है, चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति से हों। सिख धर्म में सेवा और परोपकार को बहुत महत्व दिया जाता है। सिख धर्म में नैतिकता और आचरण को बहुत महत्व दिया जाता है। सिख धर्म में ध्यान और आत्म-विचार को आत्म-विकास और आध्यात्मिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।



