विपक्ष, भाकपा और सामाजिक न्याय की ताकतों के संघर्ष का परिणाम है जातीय जनगणना कराने का फैसला

डॉ. गिरीश
लखनऊ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा कि संयुक्त विपक्ष, सामाजिक न्याय की ताकतों और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अथक संघर्षों का नतीजा है कि आज एक घोर दक्षिणपंथी सरकार को जातीय जनगणना कराने का फैसला लेना पड़ा।
निश्चय ही जातीय जनगणना के बाद उन तबकों को सामाजिक आर्थिक व्यवस्था में अपेक्षित भागीदारी मिलेगी जो सैकड़ों वर्षों से इससे वंचित बना के रखे गए हैं। इससे समाज के उपेक्षित तबकों को सामाजिक न्याय तो मिलेगा ही समाजवाद के संघर्ष को नयी ऊर्जा मिलेगी।
बिहार के बाद तेलांगाना और कर्नाटक सरकारों द्वारा जातिगत सर्वे कराने के बाद केन्द्र सरकार बेहद दबाव में थी, और कभी भी ऐसे फैसले की उम्मीद की जा रही थी।
प्रेस को जारी एक बयान में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डा. गिरीश ने उन सभी ताकतों को बधाई दी जिन्होने जातीय जनगणना की मांग को लेकर जमीनी संघर्ष किया। निश्चय ही भाकपा और उसके कार्यकर्ता संघर्ष की अगली कतारों में थे। उन सभी को बधाई।



