उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
ऑलमाइटी शिवा एसोसियेशन NGO द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों को खाद्य सामग्री एवं पठन-पाठन की सामग्री का वितरण किया गया
विकासनगर मिनी स्टेडियम लखनऊ की मलिन बस्ती में किया गया वितरण

लखनऊ : अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ऑलमाइटी शिवा एसोसियेशन NGO द्वारा विकास नगर के मिनी स्टेडियम की मलिन बस्ती में जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों को खाद्य सामग्री एवं पठन-पाठन की सामग्री का वितरण किया गया।
संस्था के सचिव आदित्य चौधरी ने सामग्री का वितरण करते हुए कहा कि आज हमारे समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद का सहयोग और गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा दिलाने में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए संस्था ने यह निर्णय लिया है कि बच्चों को पठन पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने के लिए संस्था पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से संस्था के सचिव आदित्य चौधरी, निकिता सिंह, हर्ष, यशी, प्राची सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।



