उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमेज़न इंडिया ने गुरुग्राम में ‘आश्रय’ रेस्ट सेंटर नेटवर्क का किया विस्तार: मेयर ने किया नए सेंटर का उद्घाटन

गुरुग्राम : अमेजन इंडिया ने आज गुरुग्राम के सेक्टर 66 में एक नए ‘आश्रय’ सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुरुग्राम की मेयर राज रानी मल्होत्रा, अमेज़न इंडिया की नॉर्थ रीजन डायरेक्टर नितुमणि गोस्वामी, और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस नए केंद्र के साथ, अब गुरुग्राम में कुल 6 आश्रय सेंटर सक्रिय रूप से डिलीवरी सहयोगियों को सेवा प्रदान कर रहे हैं।

उद्घाटन के अवसर पर, मेयर राज रानी मल्होत्रा ने कहा,“मैं अमेज़न को डिलीवरी सहयोगियों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देने के लिए बधाई देती हूँ। गर्मी के इस मौसम में यह आश्रय सेंटर राहत और सुरक्षित कार्यस्थल का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। यह हमारे शहर के लिए एक सराहनीय कदम है।”

डॉ. करुणा शंकर पांडे, वाइस प्रेसिडेंट, अमेज़न लॉजिस्टिक्स, अमेज़न इंडिया ने कहा,“अमेज़न में हम डिलीवरी सहयोगियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अग्रणी बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘प्रोजेक्ट आश्रय’ के तहत डिलीवरी सहयोगियों की भलाई में लगातार सुधार हुआ है। गुरुग्राम में यह नया सेंटर उसी दिशा में एक और मजबूत कदम है। हम मेयर महोदया के सहयोग के लिए आभारी हैं।”

अमेज़न इंडिया का लक्ष्य है कि 2025 तक देशभर में 100 आश्रय सेंटर शुरू किए जाएं। इस नए केंद्र के साथ, दिल्ली-गुरुग्राम क्षेत्र में अब कुल 11 आश्रय सेंटर काम कर रहे हैं, जो डिलीवरी सहयोगियों को आवश्यक सुविधाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं।

आश्रय केंद्र विशेष विश्राम स्थल हैं, जो डिलीवरी सहयोगियों के लिए एयर कंडीशन्ड बैठने की सुविधा, साफ पीने का पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, वॉशरूम, फर्स्ट-एड किट और ताज़गी के साधन उपलब्ध कराते हैं। यह एक अनोखी पहल है, जिसका उद्देश्य है भीड़भाड़ वाले इलाकों में डिलीवरी सहयोगियों और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स के लिए विशिष्ट विश्राम केंद्र उपलब्ध कराना। ये केंद्र पेट्रोल पंपों और कमर्शियल रेंटल स्पेस में बनाए गए हैं और सभी जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। आश्रय केंद्र हर दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहते हैं और डिलीवरी सहयोगी हर विजिट में 30 मिनट तक इन सुविधाओं का मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं। हर समय लगभग 15 लोगों के बैठने की क्षमता है, और यहां सुविधाजनक पार्किंग स्पेस भी उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button