उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आतंकवाद मिटाने के लिए पाकिस्तान को विश्व के नक्शे से मिटाना होगा, देश आतंकवाद का सफाया चाहता है : वीरेन्द्र मिश्र

लखनऊ : गत मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकवादियो ने कश्मीर के पहलगाम में जिसतरह सैलानियों से उनकी जाति पूछकर 28 हिन्दूओं की निर्ममता से की गयी हत्या से 140 करोड़ देशवासीआक्रोशित है,आतंकवाद अब जड़ से खत्म करना होगा।
आज लखनऊ के जेसी गेस्ट हाउस में आर्य वीर पार्टी एवं अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आतंकवाद के विरुद्ध जनाक्रोश एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा में संवेदनशील पहलगाम में अमरनाथ यात्रा से पूर्व सुरक्षा में सरकार की लापरवाही गंभीर मुद्दा रहा।सभी वक्ताओं ने पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवादियो को इजरायल की तरह पाकिस्तान में घुसकर सफाया करने की मांग की। पाक सरकार के मंत्री स्वीकार चुके हैं कि वे 30 वर्षों से आतंकवादी पाल रहे हैं, हमें आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान को देश के नक्शे से मिटाना होगा।
सभा में मुख्यरूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की क्षेत्रीय संयोजिका गौसिया खानम,सूफी सन्त सेवा समिति के अध्यक्ष मौलाना अबुल वहीद चिस्ती, आर्य वीर पार्टी की निर्मला सिंह, सोनिका मिश्रा,पूनम वर्मा, रेखा सिंह,हरदोई से मानवाधिकार संगठन के अमित कुमार गुप्ता, नमामि शंकर त्रिपाठी, जितेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र शर्मा,एल एन गौतम, अनिल सिंह, गिरीश बाजपेई, अजय मिश्र आदि ने अपने विचार दिए।

Related Articles

Back to top button