उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रालोद में 14 अप्रैल 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा : अनिल दुबे

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयन्त चौधरी  के निर्देशानुसार जनपद लखीमपुर में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे द्वारा पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया सदस्यता अभियान समारोह से पूर्व  दुबे ने भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई. उसके पश्चात उन्होंने जिलाध्यक्ष  सीमाब अहमद (चांद मियां) प्रदेश महासचिव  ज्योति प्रसाद अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री शिव प्रसाद द्विवेदी, प्रेमा देवी को सदस्यता ग्रहण करायी।  अनिल दुबे ने कहा कि पार्टी द्वारा 14 अप्रैल 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक पार्टी संगठन का चुनाव सम्पन्न होगा।
अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुये राष्ट्रीय महासचिव  दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयन्त चौधरी ने अम्बेडकर जयन्ती से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की है उसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूँ। राष्ट्रीय लोकदल बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर, चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह,सरदार पटेल के विचारों पर चलने वाला दल है क्योंकि सभी ने सामाजिक समरसता व हर वर्ग के शोषित वंचित तबकों के लिए आजीवन संघर्ष किया।
श्री दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसी भी कीमत पर सामाजिक ताने बाने को बिगड़ने नहीं देगा। किसानों तथा समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ राष्ट्रीय लोकदल खड़ा है। उनके हितों और हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष करता रहेगा। आज पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि दुकानों पर नाम लिखे जाने एवं सड़क पर नमाज न अदा किये जाने के जिला प्रशासन के फैसले का विरोध सबसे पहले राष्ट्रीय लोकदल ने किया। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पिछले 40 वर्षों में नहीं कर पाई देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर वह काम कर देश के किसानों को सम्मान दिया।
श्री दुबे ने राहुल मिश्रा, आदित्य मिश्रा,हमजा खान,श्रवण कुमार मिश्रा,राकेश कुमार पाण्डे,जीतू शुक्ला इकलाख अहमद खान,आदिल खान,वहीद खान,गुरमीत सिंह,बख्शीश सिंह,मंजीत सिंह, सुआ ल,रेणु सिंह,मधु गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष  सीमाब अहमद (चांद मियां) ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के लिए योजना बनाकर कार्य कर रही हैऔर युवाओं के लिए मा जयंत चौधरी  पूरे देश में रोजगार दिलाने में लगे है उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
सदस्यता समारोह को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव  आर पी सिंह चौहान, ज्योति प्रसाद अग्रवाल,  अफसर अली, शिव प्रसाद द्विवेदी,  प्रेमा देवी  सरोज दीक्षित,आशीष मिश्रा ने संबोधित किया।संचालन कमल पांडे एडवोकेट ने किया।

Related Articles

Back to top button