योग भारत के ऋषिंयो संतो द्वारा मानव समाज के लिए दिया गया अनमोल उपहार है: संजय गुप्ता

लखनऊ : “भारतीय आदर्श योग संस्थान का तृतीय स्थापना दिवस संमारोह संगीत नाटक अकादमी ,गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया.तृतीय स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल अध्यक्ष आनन्द पांडेय मौजूद रहे.
इसअवसर पर संजय गुप्ता ने संस्थान के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा भारतीय आदर्श योग संस्थान द्वारा लगातार योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सराहना की एवं बधाई दी
संजय गुप्ता ने कहा योग हमारे जीवन में संतुलन लाता है,
योग भारत के ऋषिंयो संतो द्वारा मानव समाज के लिए दिया गया अनमोल उपहार है.
इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता द्वारा योग ,प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्यारह चिकित्सकों को “महर्षि पतंजलि सम्मान” से सम्मानित किया.
तथा इस अवसर पर नियमित रूप से योग करने वाले योग साधक एवं साधिकाओ को भी “महर्षि पतंजलि सम्मान” से सम्मानित किया.
स्थापना दिवस के अवसर पर योग साधक साधिकाओं ने
भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी के भजनों एवं ग़ज़ल मल्लिका श्रीमती स्वाति रिजवी की गज़लो का आनंद लिया
तथा इस अवसर पर भारतीय आदर्श योग संस्थान की जनेश्वर मिश्रा शाखा ,कस्तूबा पार्क ,कैंट शाखा एवं खुर्दही शाखा के योग साधक एवं साधिकाओ द्वारा योग का प्रदर्शन भी किया गया.
इस अवसर पर बोलते हुए “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के संरक्षक एवं “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा उत्तम स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है.
यदि व्यक्ति स्वस्थ है तभी कमाए हुए धन एवं प्राप्त पद की शक्ति का आनंद ले सकता है और योग के माध्यम से शरीर एवं मन को स्वस्थ रखा जा सकता है. “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा संस्थान का उद्देश्य योग के माध्यम से सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है. उन्होंने कहा वात ,कफ एवं पित्त को सही रखने से बीमारियां छूमंतर हो जाएंगी.
योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा नियमित योग के माध्यम से असाध्य रोगों से ग्रस्त रोगियों को भी रोगमुक्त किया जा सकता है.
“भारतीय आदर्श योग संस्थान” के सचिव राजकुमार -राज ने कहा बाल्यकाल से संस्कार के रूप में बच्चों में अनिवार्य योग की शिक्षा दी जाए तो 20 साल बाद का भारत निश्चित रूप से सम्पूर्ण स्वस्थ भारत होगा
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा हरिहर एवं संस्थान के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा किया गया
समारोह को ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंडल अध्यक्ष आनंद पांडेय एवं संस्थान के संरक्षक कर्नल अभय सिंह एवं प्रवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा भी संबोधित किया गया प्रवक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा समय रहते जीवन में योग अपनाने से स्वास्थ्य की रक्षा होती है तथा बड़े से बडे रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है
“महर्षि पतंजलि सम्मान” से सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से डॉ.अमरजीत सिंह यादव विभागाध्यक्ष ,योग विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, डॉ॰ एल के राय ,सचिव, अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन, डॉ॰ एस.एल यादव, वरिष्ठ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक, डा अरुण कुमार बारी, सीएमडी प्राकृतिक चिकित्सा, डॉ॰ शिखा गुप्ता ,प्राकृतिक चिकित्सक,. डॉ॰ सुदीप कुमार द्वारा प्राकृतिक चिकित्सक,. डॉ॰ विनोद यादव ,योग चिकित्सक,डॉ॰ राजेश सिंह ,सचिव आई एन आई,. डॉ॰ नंदलाल जिज्ञासु , वैदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा,. डॉ॰ राकेश प्रताप सिंह फिटनेस कोच
डॉ॰ संजय कुमार सिंह सहायक निदेशक क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान इंदिरा नगर मुख्य रूप से शामिल थे.
मंच पर योग का प्रदर्शन करने वाली खुर्दही की टीम में मुख्य रूप से इसरार खान ,राकेश साहू, विकास साहू ,दीपक साहू शामिल थे. जनेश्वर मिश्रा टीम में शोभना द्विवेदी, रीता पांडेय , मधु पांडेय , कुसुम ,कुमारी वीना यादव , बबिता शर्मा शामिल थीं.
तथा कस्तूरबा कैंट की टीम में रेनू बाला सिंह , कर्नल अभय सिंह , गीता थापा, कुमारी सिमरन आहूजा ,शशि मणि त्रिपाठी शिव कुमार शामिल थे तथा समारोह में संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी गौरव जाजु ,आनंद पाण्डेय , संजय कुमार वैश्य, राजेन्द्र कुमार गुप्ता ,गोपाल कृष्ण गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, चंद्रशेखर ,कृष्ण कुमार गुप्ता, दिवाकर द्विवेदी ,सत्य स्वरूप वर्मा ,अनिल शर्मा ,इसरार खान, राकेश साहू ,शिव कुमार ,शशि मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में योगाभ्यासियों ने हिस्सा लिया.



