उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. स्वाति पांडेय “प्रीत” को महादेवी वर्मा सारस्वत सम्मान व साहित्य साधक स्मृति सम्मान से नवाज़ा गया

लखनऊ : साहित्य साधक सामाजिक ,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की जिला इकाई के स्थापना दिवस व सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में काव्यसंध्या का आयोजन आज नेशनल पब्लिक स्कूल में जिलाअध्यक्ष डॉ स्वाति पांडेय “प्रीत” के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि जनार्दन पाण्डेय ‘नाचीज’ ने किया ।
कार्यक्रम मे सरस्वती पूजन जिलाध्यक्ष डॉ स्वाति पांडेय, डॉ. डी एन मालपानी, संस्था उपाध्यक्ष व अनूप त्रिपाठी, संस्था सचिव ने सम्मिलित रुप से किया। दीप प्रज्वलन डॉ. अर्श लखनवी, अरविन्द रस्तोगी वा तमाचा लखनवी दी व डॉ. रघुनन्दन झा ने किया ।
समारोह मे डॉ. स्वाति पांडेय “प्रीत” को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा साहित्य साधक स्मृति सम्मान व महादेवी वर्मा सम्मान , वरिष्ठ कवि अनिल शुक्ल ‘अमल’ को साहित्य साधक अर्श सम्मान, जनार्दन पाण्डेय ‘नाचीज’ को साहित्य सौरव अर्श सम्मान व मिर्ज़ा ग़ालिब सम्मान से नवाजा गया । अनूप त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास साहित्य साधक सम्मान दिया गया । वाणी वंदना विजय शुक्ल बादल ने की । डॉ. डी. एन. मालपानी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
समारोह के कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ हिमांशु सक्सेना ‘अर्श लखनवी’ रहे । अति विशिष्ट अतिथि अनिल किशोर शुक्ल व मनमोहन बाराकोटी ‘तमाचा लखनवी जी तथा डॉ अरविन्द रस्तोगी ‘धवल’ विशिष्ट अतिथि रहे।
जिला इकाई द्वारा डॉ हिमांशु सक्सेना ‘अर्श लखनवी’ को साहिर लुधियानवी साहित्य साधक सम्मान, अनिल किशोर शुक्ल ‘निडर ‘ को रामधारी सिंह दिनकर साहित्य साधक सम्मान, मनमोहन बाराकोटी ‘तमाचा लखनवी ‘ को काका हाथरसी साहित्य साधक सम्मान व अरविन्द रस्तोगी ‘ धवल ‘ को शैल चतुर्वेदी साहित्य साधक सम्मान प्रदान किया गया । साथ ही संस्था द्वारा दिया जाने वाला मासिक साहित्य साधक अर्श सम्मान श्री महेश जायसवाल जी को प्रदान किया गया। साथ ही सम्मानित साहित्यकारो को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
समारोह मे वरिष्ठ साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया जिसमें अनिल अमल  ने “हिंदु शोणित बंग भूमिका को रक्तिम करने वाला है ” पढा । डॉ. अर्श लखनवी ने “तड़प तेरी जुनुंं तेरा खुदा भी तू सनम मेरा,फकत तेरे सिवा अब लड़कियां अच्छी नहीं लगती ” पढां । डॉ. स्वाति पांडेय “प्रीत” ने ” सजाओ भवन को फूलो से , सिया पति राम पधारे है पतित पावनी अयोध्या मे रघुवर का नाम उचारे है” गीत पढ़ा । ईश्वर के स्वरुप का वर्णन करते हुए अनूप त्रिपाठी ने “अनंत सूक्ष्मों से सूक्ष्म हूं मैं, विशालता भी अनंत मेरी ” पढा ।अरविन्द तस्तोगी  ने दोहा पढा “कलयुग के रंग भी देखो कितने खास ,भाग रही दामाद संग देखो अब तो सास ” ‘नाचीज’  ने ‘ बुझी हुई बाती सुलगाने आ जाए कोई दीपक राग सुनाने आ जाए ‘ पढा ।बाराकोटी जी ने मोबाइल प्रयोग पर कटाक्ष किया, निडर  ने बाल साहित्य पढा ।
समारोह मे अनेक कवियों ने प्रतिभाग किया जिनमे इंद्र पाल वर्मा, राममोहन गुप्त , सन्दीप कटियार ,पवन तारा ,शशिकांत तिवारी, विजय शुक्ला बादल, कृति श्रीवास्तव ,संदीप मोहन,अमित केथवार आदि ने काव्य पाठ किया । इसके अतिरिक्त समारोह मे भारतीय योग संस्थान के श्री नरेश वर्मा , राम टहल वर्मा , राजीव सर्राफ, राम जी पुरी , शैलेश वर्मा ,ज्ञान पाण्डेय, राजाराम वर्मा, राम बहादुर मित्रा आदि उपस्थित रहे । साथ ही जिले के मीडिया कर्मी सर्वेश शुक्ला व अनिल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का आनंद उठाया ।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. हिमांशु सक्सेना ‘अर्श लखनवी’ ने सभी कवियों की नाम लेकर भूरी भूरी प्रशंसा की व समारोह की सफलता की बधाई दी ।

Related Articles

Back to top button