राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई

लखनऊ/गोंडा :: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे राष्ट्रीय लोकदल द्वारा शुरू किए गए सक्रिय सदस्यता अभियान को गोंडा में शुभारंभ करने धानेपुर नगर पंचायत पहुंचे और बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।
दुबे ने कांग्रेस नेता हरनाथ पांडे, अनंत राम पाण्डेय,तथा सपा नेता राम भूलन मिश्रा एवं हरपाल सिंह सहित सैकड़ों लोगों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के मान सम्मान और स्वाभिमान को निरन्तर बढ़ाने में लगा है और राष्ट्रीय लोकदल को पूर्वांचल बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश में भी मजबूत करने हेतु अभियान शुरू कर रखा है। बाबा साहब के जन्म दिवस से राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जो 6 माह तक चलेगा । जो कार्यकर्ता और पदाधिकारी ज्यादा सदस्य बनाएंगे उन्हें जिला पंचायत का चुनाव लड़ाया जाएगा।श्री दुबे ने कहा कि पार्टी सभी जिलों में जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी.



