उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए भारतीय पसमांदा समाज के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी अब्दुल रईस

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय तथा राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में भारतीय पसमांदा समाज के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी अब्दुल रईस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा। इस अवसर पर रालोद नेता आमिर साबिरी, सम्राट सिंह,रमावती तिवारी आदि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।


