उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के श्रावस्ती भ्रमण के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया

  लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के श्रावस्ती भ्रमण के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों द्वारा बहराइच, धनराजपुर मोड़ तथा भिनगा मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भिनगा डाक बंगले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल, मध्य, पूर्वांचल और बुंदेलखंड में अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए भारत रत्न चौधरी चरण सिंह तथा चौधरी अजित सिंह के अनुयायियों और समर्थकों को जोड़ने का अभियान चला रहा है। संगठन को धार देने के लिए जनपदों में कार्यक्रम तय किये जा रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 तक संगठन को चुस्त दुरुस्त करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पंचायत चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के मान सम्मान और उनके हितों के लिए कोई समझौता नहीं करेगा । एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी एवं सपा प्रमुख श्री अखिलेश तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के हिन्दी विरोधी रूख को अपना मत स्पष्ट करें कि तमिलनाडु में हिन्दी चाहते है या नहीं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी जी के द्वारा चलायी जा रही युवाओं के कौषल से सम्बन्धित योजनाओं से सम्बन्धित व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल समद्व बनाने हेतु कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय निरंतर संकल्पित है। रोजगार के नये अवसर मुहैया हो रहे हैं।
इस अवसर पर तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी0के0 पाठक, जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा, प्रदेश सचिव राजेश शुक्ला, तराई क्षेत्र के महासचिव शिवप्रसाद द्विवेदी ने भी जनपद में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button