उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

35 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने पर भावभीनी विदाई, समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के ’बहुउद्देशीय हाल’ में मण्डल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार की उपस्थिति में सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती द्वारा 35 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मण्डल वित्त प्रबंधक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

(महेश गुप्ता)
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ

Related Articles

Back to top button