उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आईवीएफ युवा इकाई के 35 लोगों ने किया रक्तदान

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन लखनऊ युवा इकाई द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसकी शुरुआत उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा द्वारा फीता काट किया गया।

प्रदेश महामंत्री युवा इकाई महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि आईवीएफ प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. नीरज बोरा 58 वा जन्मदिन के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन केजीएमयू ब्लड बैंक द्वारा आयोजित किया गया।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रियंक गुप्ता ने बताया कि 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया जिनको प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर रक्तदान महादानी सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, अभिषेक खरे, विमर्श रस्तोगी, आशीष अग्रवाल खान्नू, हेमंत दयाल, अभिषेक मित्तल, राजू साहू, अभिनव गुप्ता, अल्पना मल्होत्रा, कंचन, सतीश वर्मा, शैलेन्द्र मौर्या, नैमिष सोनी, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सोनकर, बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button