गरीब, किसान, मजदूर और मिडिल क्लास लोगों को भाजपा सरकार ने गुमराह किया है : अशोक निषाद

गौरी बाजार (देवरिया/उत्तर प्रदेश) : भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने प्रधान कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा भाजपा नेतृत्व केंद्र सरकार के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के 8 वर्ष में झूठ बोलकर गरीब, किसान, मजदूर और मिडिल क्लास के लोग को गुमराह के नये-नये तरीके का विकास किया है, प्रदेश में नागरिक अधिकारियों से भयभीत है, खुलकर अपनी बात करने से डरते हैं, श्री निषाद ने कहा जिला के विधान सभा में बेरोजगार युवाओं के विकास रोजगार नौकरी के लिए विधान सभा में एक भी सरकारी नया फैक्ट्री कंपनी नहीं बना है, उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी क्या प्रदेश को जानकारी देंगे अन्य प्रदेशों में रोजी रोजगार नौकरी करने और विदेशों में कितने लोग गए है, सच्चाई है सरकार के पास कोई डेटा नहीं है।
श्री निषाद ने कहा गोरखपुर जिला के और चौरी चौरा क्षेत्र के और 2022 में मुख्यमंत्री जी का वादा है बंद पड़ी फैक्ट्री चालू करने का और पड़ोसी जिला देवरिया के किसान 133 दिनों से धरना दे रहे है फैक्ट्रियां आज तक बंद पड़ी है, भासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के नरकटहा ग्राम निवासी और निषाद पार्टी में सचिव रहे मृतक धर्मात्मा निषाद को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए।



