उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कैंट विधानसभा में मोतीलाल नेहरू चंद्रभानु गुप्त शक्ति केंद्र पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क किया।
इस अवसर पर लखनऊ महानगर में वृहद स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने राजाजीपुरम की लेबर वार्ड कॉलोनी में, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने मध्य विधानसभा बूथ संख्या 291 पर, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने उत्तर विधानसभा में भाव राव देवरस हरिश्चंद्र वार्ड की बूथ संख्या 200 पर, एमएलसी मुकेश शर्मा ने बूथ संख्या 219 पर योगी सरकार के 8 वर्षों की विभिन्न जनहितकारी विकास योजनाओं के पत्रक वितरित कर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कैंट के मवैया क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 8 वर्षों में गरीब कल्याण और जन सेवा को समर्पित सरकार की विभिन्न योजनाओं लिखित पत्रक और पुस्तक वितरित की।
क्षेत्र में संपर्क करके उन्हें डबल इंजन वाली भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, विनायक पांडे, दिलीप गुप्ता सोनू यादव अमन द्विवेदी साथ में उपस्थित रहे।

भूपेंद्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रभावी नेतृत्व में 8 वर्षों में सुशासन सुरक्षा और समग्र विकास की नई ऊंचाइयां छाई है उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को माफिया राज अराजकता और पिछड़े पन से मुक्त करा कर कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण के लिए अभूत पुर्व कार्य किए हैं।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति पर चलते हुए नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को नवीन ऊँचाईयों तक पहुँचाने के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है।उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज वार्ड की कृष्ण लोक कॉलोनी में जनसंपर्क किया

 

Related Articles

Back to top button