उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सौरभ भारद्वाज ख़जाने में बची अप्रयुक्त बजट राशि को आप सरकार की राज्य कोष में जमा राशि छोड़ने की सकारात्मक उपलब्धि बता रहे हैं :  वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी सरकार ने ख़जाने में धन छोड़कर गई, जबकि सच्चाई यह है कि आप सरकार दिल्ली के विकास और रखरखाव में विफल रही और सरकारी खजाने को लूटा।

फरवरी 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स आतिशी मार्लेना ने वित्त मंत्री के रूप में 2024-25 के लिए लगभग ₹77,000 करोड़ का बजट पेश किया था, लेकिन साल के मध्य तक उन्होंने इसे घटाकर ₹69,500 करोड़ कर दिया। और हैरानी की बात यह है कि निवर्तमान सरकार इस घटे हुए बजट को भी दिल्ली के विकास में खर्च नहीं कर पाई, जिससे खजाने में ₹2,965 करोड़ की राशि बची रह गई।

सचदेवा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सौरभ भारद्वाज अप्रयुक्त बजट राशि को आप सरकार की उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button