जायसवाल समाज के कोर कमेटी की अति आवश्यक बैठक सम्पन्न

देवरिया : 23 मार्च 2025 को सोनूघाट देवरिया मे जायसवाल समाज के कोर कमेटी की अति आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता विरेन्द्र जायसवाल एवं संचालन आनन्द जायसवाल ने की ।
जायसवाल समाज देवरिया ( रजि0) उत्तर प्रदेश के कोर कमेटी ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया की इस बार जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष,, जिला महासचिव,, जिला कोषाध्यक्ष,, का संगठन के नियमावली के अनुसार चुनाव होगा ।
इसके लिए पुरी रूपरेखा बनायी गयी ।
कोर कमेटी ने चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है ।
उक्त चुनाव संचालन समिति मे पत्रकार एकता समन्वय समिति के प्रदेश प्रभारी अखिलेश जायसवाल को चुनाव प्रभारी एवं संचालन समिति मे दिनेश जायसवाल, संजय जायसवाल, संजीव जायसवाल, शम्भू जायसवाल, राजू जायसवाल को चुना गया ।
24 मार्च 2025 से लेकर 8 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक दिन समय सुबह 9 बजे से 12 बजे दिन तक स्थान- अखिलेश जायसवाल जी के कैम्प कार्यालय पर उपरोक्त पदो हेतू आवेदन लिए जायेगे तथा 13 अप्रैल 2025 को आवेदन वापसी होगी उसके बाद 15 दिन के अन्दर चुनाव कराये जायेगे
बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं जायसवाल समाज देवरिया के संरक्षक मंटू बाबू जायसवाल ने कहा की देवरिया के इतिहास मे पहली बार इस तरह का लोकतान्त्रिक व पारदर्शी तरीके जायसवाल समाज देवरिया के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीगणो का चुनाव होने जा रहा है देवरिया जनपद के सभी स्वजातीय भाईयो से भी अपील है की समाज हित मे- समाज की सेवा के लिए आगे आयें और उपरोक्त सामाजिक पद हेतू अपना आवेदन करें ।
उक्त बैठक मे जायसवाल समाज देवरिया ( रजि0) उत्तर प्रदेश के कोर कमेटी के मुख्य रूप से- श्रषिकेश जायसवाल,संजय जायसवाल,संजीव जायसवाल,आनन्द जायसवाल,विरेन्द्र जायसवाल,दिनेश जायसवाल,डा0 शैलेन्द्र जायसवाल,अखिलेश जायसवाल,राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल,शम्भू जायसवाल,अभिषेक जायसवाल,राधेश्याम जायसवाल, आदि उपस्थित थे ।



