जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों ज्ञापन सौंपा

गोरखपुर : पटरी व्यापारी पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने पटरी व्यापारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार झा की उपस्थिति में 22 मार्च 2025 को जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा.
पटरी व्यापारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर कुमार झा ने कहा कि जिलाधिकारी से हमने मांग की है कि स्वर्गीय अजय तिवारी के परिवार को 50 लाख रुपए और एक नौकरी दिया जाए जिससे बेटियों की शादी और बच्चों का शिक्षा आगे चल सके और बड़हलगंज सूदखोरों का केंद्र बन गया है और उन लोगों ने पटरी व्यापारी को प्रमुख रूप से अपने चंगुल में फसाया है इसलिए वहां पर सूदखोरों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाकर उनको चिन्हित करके उनके के विरुद्ध कानूनी दंडात्मक कार्यवाही किया जाए जिससे अजय तिवारी जी के तरह कोई पटरी व्यापारी सूदखोरों के उत्पीड़न से आत्महत्या करने पर मजबूर ना हो श्री झा ने कहा कि गोरखपुर जनपद में सूदखोरों एवं फर्जी संस्थानों (कम्पनियो) और ऑनलाइन साइड बनाकर मनी सर्कुलेशन के नाम पर इनवेस्ट पैसा दोगुना चारगुना देने के नाम पर जो करोड़ों करोड़ों रुपए की ठगी की जा रही है उसके विरुद्ध एक टीम गठित करके इनका निगरानी किया जाय जिससे इनके फर्जीवाड़ा करके भागने से पहले ही पकड़ा जा सके और कहा कि आलोक गुप्ता के द्वारा मनवा शिक्षा सेवा संस्थान के नाम पर और अपने को पूर्व में पटरी व्यापारी बता कर पटरी व्यापारीयों को अपने भावनाओं से जोड़ कर और स्थानीय ग्रामीण अशिक्षित महिलाओं को जोड़ कर रोज बचत के नाम पर गुमराह कर के तीन रुपया जमा कर रहा अकूत बेनामी समाप्ति अर्जित किया है और संस्थान सेवा के नाम पर शुद्ध रूप से व्यापार कर रही है स्वयं द्वारा उत्पादित सामग्री बेच और खरीद रही है बैंकों वा डाकघर में 9 से 11 वर्ष में जमा धन दूना हो रहा है और संस्थान मात्र 6 वर्ष में ही दोगुना पैसा करने की बात समझा कर करोड़ों रुपए जमा कर लिया इससे मुझे लगता है सरकार और बैंक की योजनाओं की भी छवि धूमिल हो रही है कहीं संस्थान भागी तो सभी गरीब पटरी व्यापारीयों का गांव के गरीब महिलाओं का पैसा डूब जाएगा और वह लोगों आत्महत्या करने पर विवश होंगे इसलिए मनवा शिक्षा सेवा संस्थान का निगरानी करते हुए इनके पूरे कार्यशैली एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर जांच किया जाए और कहा कि गोरखपुर जनपद के सभी थाना अध्यक्ष और चौकी इंचार्जों को निर्देशित किया जाए कि अपने क्षेत्रों में सूदखोरों एवं संस्थानों और ऑनलाइन साइड पर मनी सर्कुलेशन के नाम से साइड बनाकर दोगुना चारगुना करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखकर उत्पीड़न व फर्जीवाड़ा करने से पहले कार्यवाही करें जिससे गोरखपुर में सूदखोरी एवं संस्थानों द्वारा फर्जीवाड़ा और ऑनलाइन साइड पर फर्जीवाड़ा पर रोक लग सके श्री झा ने कहा कि हमारी और आपकी सबकी ये जिम्मेदारी भी बनती इसमें ऐसे लोगों के बारे में जानकारी शासन प्रशासन को दें श्री जाने कहां की संदर्भ में अपने स्तर जल्दी ही सूदखोरों की फर्जी संस्थाओं की और साइड बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों की सूची बनाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को भी ज्ञापन देंगे उन लोगों की निगरानी और कार्यवाही की मांग करेंगे।।
मुख्य रूप से उपस्थित अंकित पुष्कर गोंड,दीनानाथ यादव, अनील साहनी,पवन पासवान, रंजीत सोनकर,संदीप जायसवाल,
गौतम, विमलेश शुक्ला,पवन मधेशिया सूरज शर्मा,विजय अर्जुन सहित तमाम लोग उपस्थित थे।



