उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एम.यू फाउंडेशन ने किया भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन

मुल्क में अमन शान्ति और खुशहाली की हुई दुआएं

लखनऊ । एम.यू फाउंडेशन ने भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन फैजाबाद रोड नियर हाईकोर्ट स्थित डायमंड पैलेस होटल में किया। जिसमें मोहम्मद उमर, वामिक ख़ान, अज़ीज़ सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, इंटग्रिल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार हारिश सिद्दीकी, ज़ुबैर अहमद, परवेज़ अख़्तर, अनीस वारसी, राशिद मीनाई, मोहम्मद अली साहिल, सलाहुद्दीन शीबू, यामीन खान, इरसलाम अली, जीतू यादव, अकबर अली, मक्की, एम.एल सी जसमेर अंसारी, गोविंद नारायण शुक्ला, फिल्म एक्टर अज़हर मिर्ज़ा, मोहम्मद आदिल, आरिफ़ मुकीम, एहसन रईस, मोहम्मद आदम, फैज़, समेत शहर की सैकड़ों गणमान्य हस्तियां शामिल रहीं।जैसे कि अल्लाह का वायदा है कि अफ्तार के वक्त रोज़ा अफ्तार के दौरान रोजदारों द्वारा की जाने वाली दुआएं अल्लाह ज़रूर क़ुबूल करता है,तो उसी यकीन के साथ मौजूद सभी रोजदारों ने दुनिया एवं मुल्क में अमन शान्ति और खुशहाली की दुआएं मांगी वहीं मौजूद सभी हिन्दू भाइयों ने भी आमीन कहा।एम यू फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती सबीहा अहमद ने बताया की हर साल की तरह इस वर्ष भी सभी धर्म के लोगों ने रोजा इफ्तार में शिरकत की है इस अवसर पर प्रदेश में शांति अमन वह एकता के लिए दुआ की गई।वसीम अहमद ने सभी रोजदारों का स्वागत किया तथा बताया की हम लोग निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तथा इस वर्ष भी पूर्व वर्ष की भांति हम लोगों ने समाज के सभी वर्गों के लिए रोजा इफ्तारी का प्रबंध किया है।शिवपाल सिंह यादव ने अपने वक्तत्व में कहा निःसंदेह रोज़ा अफ्तार कराना एक बेहतरीन अमल है, इसमें शामिल होकर बहुत अच्छा लगता है, बड़ी आत्मीयता महसूस होती है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक हाफिज इल्तिफत अहमद , मोहम्मद उमर, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अशफाक , वसीम अहमद ने आए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Back to top button