उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले हेड कांस्टेबल को भेजा गया जेल

चचेरे भाई की शिकायत पर हेड कांस्टेबल के प्रमाणपत्रों की हुई जांच

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के राघव पट्टी पडरी निवासी भवनाथ यादव पुत्र रामबेलास यादव की उतर प्रदेश पुलिस में वर्ष 1994 में नियुक्ति हुई थी। वह श्रावस्ती जिले के सोनावा थाने पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसके चचेरे भाई की शिकायत पर प्रमाणपत्रों की जांच की हुई थी। इसके बाद जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिला तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

राघव पट्टी पडरी निवासी भवनाथ के पिता दो भाई थे। संगम लाल यादव और राम बेलास यादव में पुस्तैनी जमीन का बंटवारा हुआ। इसमें जंगल रसूलपुर नंबर दो की जमीन रामबेलास के हिस्से में पड़ गई और उसी जमीन पर पेट्रोल पंप पास हो गया। संगम लाल यादव के पुत्र देवव्रत यादव नहीं चाहते थे कि उनकी जमीन पर पेट्रोल पंप बने। इसका उसने विरोध भी किया था, लेकिन जमीन रामबेलास की होने के वजह से पेट्रोल पंप उसी जगह पर बना। इससे खार खाए देवव्रत यादव ने एसपी को आवेदन देकर चचेरे भाई के प्रमाण पत्र गलत होने व जांच कराने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल भावनाथ के प्रमाणपत्रों की जांच कराई। जांच में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र सही नहीं मिले।

Related Articles

Back to top button