उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी

लखनऊ : भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गुलमोहर रेस्टोरेंट राजाजीपुरम में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। आनंद द्विवेदी ने व्यापारियों को पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान फूलों से होली खेली गई । महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को दोबारा महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने की खुशी में व्यापारियों ने बड़ी माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया और स्मृति चिन्ह के रूप में गदा भेंट की।
इस अवसर पश्चिम विधानसभा उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा , राजाजीपुरम परिक्षेत्र अध्यक्ष उमेश शर्मा , रामशंकर राजपूत, उदय नारायण पांडे, शिवपाल सांवरिया सहित व्यापारीगण , पार्षदगण एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button