उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
तहसील चौरी चौरा संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिला अधिकारी पुरुषोत्तम दास की अध्यक्षता में संपन्न

गोरखपुर। तहसील चौरी चौरा संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिला अधिकारी पुरुषोत्तम दास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील चौरी चौरा में कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र आए. जिसमें एक शिकायती प्रार्थना पत्र का ही निस्तारण हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस में आम नागरिकों की संख्या 9 रही तथा तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार नीरू सिंह, कानून गो, लेखपाल सहित तमाम विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.



